(प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा बिहार (All INDIA YADAV MAHASABHA BIHAR) के द्वारा दिनांक 29 जनवरी 2023 को दरोगा प्रसाद राय पथ पटना में अवस्थित दरोगा प्रसाद राय स्मारक भवन में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा बिहार के अध्यक्ष माननीय डॉ सचिदानंद यादव जी की अध्यक्षता में महासभा का कार्यक्रम रखा गया, कार्यक्रम का संचालन माननीय पूर्व विधायक प्रो० विनोद कुमार यादवेंदू जी के द्वारा किया गया जिसमें महासभा की मजबूती, अहीर रेजिमेंट का निर्माण, संगठन का विस्तार के साथ साथ कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुयी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ सचिदानंद यादव जी ने संगठन का विस्तार करते हुए, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा बिहार सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के पद पर रिटायर्ड कर्नल ओमप्रकाश सिंह यादव जी, अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा बिहार के अध्यक्ष पद पर माननीय निर्भय यादव जी सुपुत्र माननीय पूर्व मंत्री श्री ददन यादव जी, अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर अधिवक्ता रजनीकांत यादव जी, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा के पद पर आदित्य यादव जी एवं मीडिया प्रभारी के पद पर युवा पत्रकार भाई राम जी यादव जी को बनाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय महिला यादव महासभा बिहार के अध्यक्ष प्रोफेसर रूबी कुमारी यादव जी ने भी कई महिलाओं को रिक्त पदों पर सम्मानित तरीके से बनाने की घोषणा किए, महासभा के शताब्दी समारोह के माननीय अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व आईएएस श्री गोरे लाल यादव जी, पूर्व मंत्री बिहार माननीय श्री ददन यादव जी,अधिवक्ता उच्च न्यायालय पटना उदय प्रताप यादव जी, ब्रज भूषण यादव जी, अखिल भारतवर्षीय महिला यादव महासभा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ बिन्दा यादव जी, प्रदेश प्रधान महासचिव प्रोफेसर माया यादव जी, प्रदेश सचिव डॉ सुषमा यादव जी, प्रदेश महासचिव डॉ ममता यादव जी, खगरिया जिलाध्यक्ष डॉ मोना यादव जी, दरभंगा जिलाध्यक्ष गीता यादव जी, रोहतास जिलाध्यक्ष पूनम यादव जी, महिला यादव महासभा पटना की संरक्षक डॉ राधिका यादव जी, राजद नेत्री अभालता यादव जी, इंजीनियर अर्चना यादव जी के साथ साथ सैकड़ों सम्मानित यदुवंशियों ने कार्यक्रम में भाग लिए, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सभी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया.
0 Comments