सीतामढ़ी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आहूत परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार केन्द्रीय विद्यालय, जवाहरनगर को जिला का नोडल सेंटर के रूप में चयनित किया गया था। प्रतियोगिता में जिले में स्थित नवोदय विद्यालय, राज्य सरकार के विद्यालयों तथा सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के कुल 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया | निर्णायक मंडली के रूप में ऐसे शिक्षकों को बुलाया गया था जो इस प्रतियोगिता से संबंध नहीं रखते हो। मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त -सह- नामित अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति विनय कुमार ने चयनित श्रेष्ठ 5 प्रतिभागियों को पुस्तक एवं प्रमाण पत्र वितरित किया। सोनी (जवाहर नवोदय विद्यालय), अंकित कुमार मिश्र (डीएवी) अनामिका सिंह (केन्द्रीय विद्यालय जवाहरनगर), दीक्षा रानी (सेक्रेट हर्ट स्कूल सीतामढ़ी), अनुष्का कुमारी (डी.पी.एस. लगमा) प्रतियोगिता में चयनित हुए। कुमार ने छात्रों के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतियोगिताएं अंतर्निहित क्षमताओं को पल्लवित, पुष्पित एवं प्रदर्शित करने के लिए अत्यंत सहयोगी सिद्ध होती हैं | प्राचार्य नरेश बाबू अग्रवाल ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा के विकास में तो सहायक होती हैं साथ ही परीक्षा से उत्पन्न तनाव को समायोजित करने में सहायता प्रदान करती हैं |
कार्यक्रम का संचालन मानस कुमार ने किया। कार्यक्रम विद्यालय की कला शिक्षिका रश्मि सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया। प्राचार्य ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया। प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय शिवहर, जवाहर नवोदय विद्यालय खैरवी सीतामढ़ी, केन्द्रीय विद्यालय जवाहरनगर, श्री गांधी हाई स्कूल परिहार, श्री सरयू +2 हाई स्कूल सुरसंड, उत्क्रमित हाई स्कूल सुतिहारा, +2 बी.आर. शाही बालिका हाई स्कूल सुरसंड, एन. एस. डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल डुमरा, सीताराम डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पुपरी, हेलेंस स्कूल राजोपट्टी सीतामढ़ी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर एस पब्लिक स्कूल सीतामढ़ी, सेंट्रल स्कूल विद्यापीठ सुदर्शन धाम, दुर्वासा पब्लिक स्कूल सीतामढ़ी, आर्य पब्लिक स्कूल, श्रीराम स्वार्थ उच्चतर माध्यमिक स्कूल राधौर मोड़ के छात्रों ने भाग लिया।
0 Comments