Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

#भारत_जोड़ो_यात्रा का भव्य स्वागत

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह सांसद डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बांका से बोधगया तक संचालित भारत जोड़ो यात्रा का  शनिवार गांधी मैदान ललित आश्रम में जिला कांग्रेस स्वागत समिति द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ ध्वजारोहण से हुआ। विधिवत राष्ट्रीय ध्वज को सेवा दल को सौंपा गया। गांधी मैदान में स्वागत से अभिभूत  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक की कठिन यात्रा कर और श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर जननायक राहुल गांधी ने एकता, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया है। इस महायात्रा से प्रेरणा लेते हुए बिहार में मंदार पर्वत बांका से बोधगया तक भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में आज यात्रा मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी पहुंची है। हम मां जानकी का आशीर्वाद लेकर शिवहर की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री अफाक आलम, विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, भारत जोड़ो यात्रा बिहार के संयोजक अवधेश सिंह, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व मंत्री वीना शाही, विधायक आनंद शंकर, पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना, नागेंद्र विकल, ब्रजेश पांडेय, कुमार आशीष, बंटी चौधरी, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह आदि ने कहा कि इस महायात्रा का लक्ष्य हिन्दुस्तान में कौमी एकता की बुनियाद को मजबूत करना है। मंच संचालन जिला कांग्रेस स्वागत समिति के प्रवक्ता शम्स शाहनवाज ने किया। अतिथियों का स्वागत प्रदेश प्रतिनिधि रकटू प्रसाद ने अंग वस्त्र और फूल माला से किया। प्रदेश अध्यक्ष ने भारत यात्री अमित कुमार टुन्ना का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रो.रूपम यादव, मधुरेंद सिंह, मोहन शर्मा, परवेज अख्तर, निर्मल वर्मा, राम कृपाल शर्मा, राजेश राठौर, सरवर जहां फातमा, अफाक खान, प्रमोद कुमार नील, रितेश रमण सिंह, राजीव कुमार काजू, संजय बिररख, रंधीर चौधरी, मोनी गुप्ता, मृगेंद्र सिंह, भगवान यादव, हैदर अंसारी, वीरेंद्र कुशवाहा, संजय शर्मा, कमलेश सिंह, विजय राठौर, रामू मिश्रा, तारकांत झा, एमआई आदिल, अंजारुल हक, आलोक राठौर, विपिन झा, रोहन कुमार, अख्तर रजा खान, राहुल रमेश, राजीव कुशवाहा, चुन्नु सिंह, संतोष पासवान, सरफराज शेख, रौशन झा बिट्टू, मोतिउर्रहमान, मनोज झा, हरिदास आदि ने मुख्य रूप से महायात्रा में शिरकत की। यात्रा ललित आश्रम गांधी मैदान से निकल कर मुख्य शहर के गांधी चौक, चंद्र शेखर आजाद चौक, जानकी मंदिर, अंबेडकर चौक होते हुए पुनौरा धाम पहुंचा। तत्पश्चात अजीज नगर भोरहा में डुमरा प्रखंड अध्यक्ष हैदर अंसारी एवं निगम पार्षद यूसुफ अंसारी ने पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद यात्रा बखरी, पमरा होते हुए परसौनी राज दरबार पहुंचा। अल्प विश्राम के बाद यात्रा शिवहर के लिए प्रस्थान कर गई। पदयात्रियों का हुआ भव्य स्वागतललित आश्रम गांधी मैदान पहुंचने पर जिला कांग्रेस स्वागत समिति के सदस्यों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह व अन्य पदयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। पदयात्रियों को नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया। राहुल गांधी जिन्दाबाद, सोनिया गांधी जिन्दाबाद, मल्लिकार्जुन खरगे जिन्दाबाद, डॉ.अखिलेश सिंह जिन्दाबाद, भारत जोड़ो यात्रा जिन्दाबाद आदि नारों से पूरा माहौल गुंजयमान हो गया। महापुरूषों को किया नमनपदयात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने ललित आश्रम स्थित ललित नारायण मिश्रा, शहीद स्मारक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, चन्द्र शेखर आजाद, बाबा साहेब डा.भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।



Post a Comment

0 Comments