Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

देह व्यापार के दो दलाल को सीतामढ़ी में पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) शहर के दो नामजद देह व्यापार के दलाल को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया 

सीतामढ़ी थाना क्षेत्र से दो नामजद देह व्यापार के दलालों को बोहा टोला से गिरफ्तार किया गया है। वही दलालों की पहचान मोहम्मद जावेद उर्फ पथरी की पत्नी लडली उर्फ अंजुम आरा तथा स्वर्गीय अनवर के पुत्र मोहम्मद मुन्ना उर्फ मुन्ना खलीफा के रूप में हुआ है। वहीं लोगों का कनेक्शन देश के कई राज्यों से  है।


इन्होंने बताया कि देश के अलग अलग हिस्से से लड़कियों को तरह तरह का प्रलोभन और लालच देकर बालिक व नाबालिक लड़कियों को फंसाकर जबरदस्ती देह व्यापार कराया जाता है। नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने जानकारी देते बताया कि मामला बीते वर्ष 2021 है जब दोनो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थाने की पुलिस ने दोनों नामजद अभियुक्त को शहर के बोहा टोला से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी दल में नगर थानाध्यक्ष, पीएसआई सोनम कुमारी समेत दर्जनों महीला और पुरुष पुलिस बल शामिल थे। गिरफ्तार दोनो को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments