Ticker

7/recent/ticker-posts

विधायक ने पांच सड़को का किया शिलान्यास


 ( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) बाजपट्टी:  बिहार सरकार की तरफ से है बाजपट्टी अंतर्गत पांच सड़कों का शिलान्यास विधायक मुकेश कुमार यादव द्वारा किया गया. जिसमे  बाचोपट्टी नरहा से पाठक टोल महुआइन तक पीएमजीएसवाई रोड.  बबलू सिंह के घर से बनगांव में पीएमजीएसवाई रोड. माधोपुर चतरी,  पटदौरा सभी सड़कों का शिलान्यास शुक्रवार को किया गया. मौके पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में सुबे के सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सौ घरों से अधिक आबादी वाले मोहल्ले में भी मुख्य सड़कों से जोड़े जा रहे हैं.

महागठबंधन की सरकार के काम करने के तरीकों के विषय में जनता को बताया. जिससे शांति का राज्य स्थापित हुआ है. मौके पर उप प्रमुख सुधीर कुंवर, पूर्व मुखिया नवल किशोर राय, लक्ष्मण राय, प्रिंस कुमार, उमेश राय, जगन्नाथ राय, शिवाजी राय, अभिराम पांडे सहित अनेक ऑन कार्यकर्ता समाजसेवी एवं ग्रामीण मौजूद थे.

Post a Comment

0 Comments