Ticker

TOP

जाली नोट के साथ चार धंधेबाज को सीतामढ़ीं पुलिस ने दबोचा


( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) सीतामढी,परसौनी ,पुलिस की स्पेशल टीम ने जाली नोट के चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। साथ ही जाली नोट नोट छापने की मशीन, नोट छापने के कागज, केमिकल व सौ-सौ के ढाई हजार के भारतीय जाली नोट भी मिले। पहली गिरफ्तारी परसौनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर में हुई। वहां जाली नोट के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया। फिर उसकी निशानदेही पर शुक्रवार को तीन अन्य धंधेबाज पकड़े गए।

इन धंधेबाजों में मेजरगंज थाना क्षेत्र के रामपथ पकड़ी गांव के राजेश कुमार, कुआरी मदन के रविभूषण कुमार, नेपाल के गरहिया डुमरिया के चंदन कुमार और शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र की अशोगी पंचायत के पूर्व मुखिया रामवृक्ष प्रसाद यादव के पुत्र संजय राय शामिल हैं। परसौनी थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार बंधेबाजों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार नेपाली युवक ने पुलिस को बताया कि वह जाली नोट चलाने वाले लोगों को संजय राय से मिलवाता था। उसके बदले उसे प्रत्येक खेप 20 हजार रुपये मिल्लते थे। यह धंधा पिछले एक साल से चल रहा था।

इस धंधे का सरगना संजय राय है। वहीं संजय राय ने बताया कि मशीन की खरीद मुजफ्फरपुर जीरोमाइल से की गई थी। रा मैटेरियल भी वहीं से लाया जाता था। हालांकि पुलिस का कहना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में गुरुवार की शाम रामजतन राय की दुकान पर राजेश कुमार ने सौ रुपये का एक नोट दिया। दुकानदार को संदेह हुआ तो पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से 2500 रुपये सौ-सौ के नोट मिले। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार को अशोगी गाँव के पूर्व मुखिया रामवृक्ष यादव के घर पर छापेमारी की। वहां से नोट छापने की मशीन के साथ अन्य उपकरण मिले।

Post a Comment

0 Comments