( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) सुरसंड. प्रखंड व ग्रामीण स्तर पर दल सशक्तिकरण को ले गुरुवार को जन सुराज अभियान की प्रखंड स्तरीय बैठक महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कामिनी झा के नगर स्थित आवासीय परिसर में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र व संचालन जिला अभियान समिति के सदस्य मृत्युंजय नाथ ओझा ने की. बैठक में उपस्थित जिला, प्रखंड व पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नवल किशोर राउत ने जन सुराज संगठन की मजबूती पर विस्तार पूर्वक चर्चा की.
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कामिनी झा ने जन सुराज संगठन में महिलाओं की अधिक भागीदारी पर बल देते हुए इसे और धारदार बनाने पर जोर दिया. जिला उपाध्यक्ष सह मुखिया पद्मराज भारद्वाज पिंटू ने युवाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए राज्य की दिशा व दशा में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में अपनी बातें रखी.
मौके पर पूर्व नपं अध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ राजू झा, मो मोहसिन, जिला अभियान समिति के नीतीश कुमार पिंटू, मुखिया विनोद शाही, पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद ठाकुर, चोरौत प्रखंड अध्यक्ष गोपाल कुमार झा, माया शंकर शरण, सरफराज अंजूम, सोशल मीडिया प्रभारी विकास कुमार, लक्ष्मण सिंह, डॉ अरूण, डॉ नवल किशोर चौधरी, जिला सभापति राजनंदन गांधी, महान सिंह कुशवाहा, पीके यूथ क्लब के प्रखंड संयोजक नियाज कुरैशी, मंजय राय, उमाशंकर कापर, जमशेद आलम, अंजनी कुमार सिंह अप्पू, भोलाकांत झा, उमाशंकर झा, प्रवीण कुमार मिश्र, विजय साह व असलम खान समेत दर्जनों जन सुराज अभियान से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
0 Comments