Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

डा रंजू गीता को मिला प्रदेश महिला जदयू का प्रभार

 ( Prime News Reporter} 


सीतामढ़ी - पूर्व मंत्री डा रंजू गीता को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर बिहार प्रदेश जनता दल यूनाईटेड के महिला प्रकोष्ठ का प्रभारी मनोनीत किया गया है।

डा रंजू को जदयू के प्रति सच्ची निष्ठा और बफादारी रखने के कारण आला कमान द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व भी डा रंजू को जदयू के समाज सुधार वाहिनी विंग का प्रमुख बनाया गया था। उन्होंने पूरी ईमानदारी से पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार कर समाज में  जदयू के समाज सुधार के प्रयास को आम अवाम तक जन जागरूकता अभियान चला लोगों को जागरूक किया था।


डा रंजू ने अपने मनोनयन पर मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास पुरूष श्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा समेत सभी वरीय नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी और वरीय नेतृत्व द्वारा जो महत्वपूर्ण जवाबदेही दी गई उससे पूरी ईमानदारी व जवाबदेही से निभाऊंगी। आधी आबादी की जवाबदेही मेरे कंधों पर दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में महिलाओं को सशक्त बनाया। शिक्षिका नियुक्त में पचास प्रतिशत, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पचास प्रतिशत तथा बिहार सरकार के अधीन सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं के सशक्तिकरण के दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आधी आबादी का एनडीए गठबंधन को भारी मतों से जीत दिलायेगी। बिहार की 40 सीटें एनडीए गठबंधन को आयेगी।

Post a Comment

0 Comments