Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

मनाया गया आयुष्मान दिवस। विशेष तौर पर तीन दिन बनेंगे आयुष्मान कार्ड


( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) 23 सितंबर 2024:  कोआयुष्मान दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर सघन अभियान चलाया जाएगा। इस हेतु आज जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के द्वारा सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में अंतर विभागीय समन्वय से पूरी प्रतिबद्धता के साथ आयुष्मान कार्ड निर्माण की दिशा में बेहतर कार्य किया गया था जिससे कि सीतामढ़ी पूरे राज्य में अव्वल स्थान प्राप्त किया।

उस समय चले अभियान के तहत लगभग 5 लाख 11 हजार कार्ड बनाए गए थे। जिलाधिकारी ने कहा कि 23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान को सभी विभाग मिलकर गति दें ताकि अधिक से अधिक लाभुकों को आयुष्मान कार्ड बनाया जा सके। जानकारी दी गई की तीन दिवसीय अभियान में छूटे हुए लाभुकों कोआयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। राशन कार्ड में जितने मेंबर हैं सभी का आयुष्मान कार्ड बनेगा।

गौरतलब है कि पिछला अभियान जो 18 जुलाई से 7 अगस्त तक चला था जिसमें सीतामढ़ी जिले में सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे। इस उपलब्धि को देखते हुए 23 सितंबर 2024 आयुष्मान दिवस के अवसर पर सिविल सिविल सर्जन सीतामढ़ी एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान भारत साहेब सिंह तथा अधिक कार्ड निर्माण करने वाले दो ऑपरेटर धीरज कुमार एवं एवं दिवाकर कुमार को ज्ञान भवन ,पटना में पुरस्कृत किया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments