( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) सोनबरसा भारत नेपाल सीमा हनुमान चौक स्थित चेकपोस्ट पर तैनात स्थानीय एसएसबी 51 बटालियन कैंप के जवानों ने शनिवार की अहले सुबह नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही भारी मात्रा में नेपाली देशी शौफी शराब व महिन्द्रा के बोलेरो को जब्त करते हुए तस्कर सह चालक को गिरफ्तार किया जबकि एक तस्कर भागने में सफल रहा ।

चालक सह तस्कर की पहचान सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के राजोपटी गांव के वार्ड संख्या 16 निवासी जय नारायण राम के पुत्र कुमार पुरषोत्तम राम के रूप की गई है।जबकि भागें हुए तस्कर की पहचान सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के चकमहिला वार्ड संख्या 17 निवासी महावीर राम के पुत्र विजय कुमार राम के रूप में की गई है स्थानीय एसएसबी कैंप कम्पनी कमांडर इंस्पेक्टर रमेश कुमार ग्वाला ने बताया कि महिन्द्रा बोलेरो से शराब लाए जाने की उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। करवाई दल में सहायक उप निरीक्षक अमर सिंह, मुख्य आरक्षी सुखवीर सिंह आरक्षी महिला संकुतला एवं मोना द्वारा उक्त बोलेरो की तलाशी में सीट के नीचे छुपाकर रखा गया 126 नेपाली देशी शौफी शराब 300 एम एल पाया गया। शराब व महिन्द्रा बोलेरो बीआर 06 पीए 5898 नंबर की जब्त करते हुए तस्कर सहित स्थानीय थाने के हवाले किया गया।
0 Comments