( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) सोनबरसा बीडीओ और पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से शनिवार की शुबह स्वच्छता ही सेवा है को लेकर प्रखंड मुख्यालय से लेकर भारत नेपाल सीमा सोनबरसा बाजार तक बीडीओ सत्येन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन का शुभारंभ मुखिया नितु कुमारी देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बीडीओ ने प्रखंड मुख्यालय पंचायत गांवों को स्वच्छ रखने को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया । उन्होंने कहा कि पंचायत एवं गांवों को साफ सुथरा व स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी आम लोगों की है मैराथन दौड़ में स्वच्छता कोर्डिनेटर अभिमन्यु झा मुखिया प्रतिनिधि तरुण कुमार पत्रकार विनोद कुमार,कमल अख्तर उर्फ प्यार जी , अरुण कुमार पंचायत समिति प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार यादव वार्ड सदस्य राम पुकार महतो , वीरेंद्र भंडारी,तेज्यनारायण पासवान, देवनारायण महतो, नरेंद्र कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
0 Comments