Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

सर्वे के नाम पर वसूली का 'खेल' जारी

 सर्वे के नाम पर वसूली का 'खेल' जारी

PRIME NEWS REPORTER (SHEOHAR)  : सरकार के निर्देश पर जिले में विशेष भूमि सर्वेक्षण अभियान के तहत फर्जी कर्मियों द्वारा भूमि सर्वेक्षण के नाम पर वसूली का खेल जारी है। मंगलवार को दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सह शिविर प्रभारी पिपराही निखिल झा ने मामले का ठीकरा विशेष सर्वेक्षण अमीन परवीन कुमार पर फोड़ा। उन्होंने परवीन कुमार को स्पष्टीकरण जारी कर जवाब मांगा है। उन्होंने जिला बंदोबस्त पदाधिकारी को पत्र भेजकर विशेष सर्वेक्षण अमीन परवीन कुमार को अंबाकला से हटाकर दूसरे अमीन की प्रतिनियुक्ति करने की अनुशंसा की है। हालांकि, वे खुद ही मुश्किल में फंस गए। जिला बंदोबस्त पदाधिकारी ने विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सह शिविर प्रभारी पिपराही निखिल झा को स्पष्टीकरण जारी कर जवाब मांगा है। स्पष्टीकरण का जवाब देने की समय सीमा भी समाप्त हो गई। लेकिन, जवाब देने के बजाय विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी छुट्टी पर चले गए। इधर, मामला एक बार फिर तूल पकड़ रहा है. स्पष्टीकरण के जवाब देने के बदले अवकाश पर गए विशेष सर्वे सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सह शिविर प्रभारी मंगलवार को दैनिक जागरण ने प्रकाशित की थी फर्जी कर्मी के फर्जीवाड़े की खबर, इसके बाद से मचा है हड़कंप ...बंदोबस्त पदाधिकारी पिपराही निखिल झा भी आ गए है। बताया जा रहा है कि श्री झा जहां पिपराही में शिविर प्रभारी है वहीं उनकी पत्नी पुरनहिया में। सर्वे अमीन को कमीशन बांधा गया है और सर्वे अमीन अवैध कर्मी के जरिए वसूली करा रहे है। सवाल उठता है कि स्पष्टीकरण का जवाब देने के बदले वह अवकाश पर क्यों चले गए। बताते चलें कि अंबाकला पंचायत के महुआवा गांव में खुद को सर्वे कर्मी बताकर एक फर्जी युवक पकड़ा गया था। वह ग्रामीणों से मोटी रकम वसूल रहा था। वहीं धौंस दिखा रहा था। गांव के कुछ लोगों को उसके हाव-भाव पर शक हुआ। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि इस इलाके के भू सर्वेक्षण से जुड़े कर्मी ने उसे इस काम की जिम्मेदारी दी है। उगाही से प्राप्त राशि में उसे कमीशन मिलता है। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी गई थी।


इसी बीच मौका पाकर फर्जी कर्मी फरार हो गया। हालांकि इसके पूर्व ग्रामीणों ने उसकी तस्वीर मोबाइल में कैद कर ली थी। वहीं वीडियो भी बना लिया था। वीडियो व तस्वीरों को अधिकारियों के पास भी भेज दिया था। इसके बाद पिपराही बीडीओ आदित्य सौरभ ने इसकी जांच के आदेश दिए थे। इससे संबंधित खबर दैनिक जागरण के मंगलवार के अंक में प्रकाशित होने के बाद विशेष सर्वे सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सह शिविर प्रभारी पिपराही निखिल झा ने विशेष सर्वे अमीन परवीन कुमार को स्पष्टीकरण जारी कर जवाब मांगा था। वहीं जिला बंदोबस्त पदाधिकारी को पत्र भेजकर विशेष सर्वे अमीन परवीन कुमार अंबाकला से हटाकर अन्य अमीन की प्रतिनियुक्ति करने की अनुशंसा की थी। जबकि जिला बंदोबस्त पदाधिकारी ने विशेष सर्वे सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सह शिविर प्रभारी पिपराही निखिल झा से स्पष्टीकरण जारी कर जवाब मांगा था।

Post a Comment

0 Comments