इस मे सभी फोटो काल्पनिक है।
( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) बाजपट्टी: थाना क्षेत्र के मधुबन गोट निवासी सफी अहमद ने अपनी पुत्री के लापता होने को ले स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें लिखा गया है कि डेढ़ वर्ष पहले नागपुर थाना क्षेत्र के नानपुर उत्तरी वार्ड तीन निवासी रजी अहमद के साथ उसकी पुत्री की शादी मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी.
इसके बाद से दहेज के लिए उसे हमेशा प्रताड़ित किया जाता था और पांच लाख रु व्यापार करने के लिए पति एवं ससुराल वालों द्वारा मांगा जाता था. फोन पर अक्सर रोती रहती थी. 24 फरवरी 2026 को जब सफी अहमद अपनी पुत्री के घर नानपुर गए तो वहां पुत्री नहीं थी. कहीं से भी उनकी पुत्री के विषय में कोई पता नहीं चल पा रहा है. तब थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें दयादिन गुलनार गजाला, अनिसुर रहमान उर्फ आरजू एवं रजी अहमद को नाम जद अभियुक्त बताया गया है. हत्या कर देने या वैश्यावृत्ति के लिए बेचे जाने की शंका भी जताई गई है.



0 Comments