Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

चूड़ा मिल में चुरा कूटाने गई वृद्ध महिला की मशीन में फं,,सने से महिला की घटनास्थल पर मौ#त

चूड़ा मिल में चुरा कूटाने गई वृद्ध महिला की मशीन में फंसने से महिला की घटनास्थल पर मौत 


( PRIME NEWS REPORTER )  नानपुर (सीतामढ़ी)-: थाना क्षेत्र के बहुरार बाजार के समीप चूड़ा मिल में चुरा कूटाने गई वृद्ध महिला की मशीन में फंसने से महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की खबर सुनकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दिया। घटना की जानकारी होते ही पुअनि सनोज कुमार घटना स्थल पर पहुंचे तथा कागजी कार्रवाई पूरी किया। वहीं मृत्तिका की पहचान अधगांव निवासी स्व नथुनी राउत की 65वर्षीय पत्नी मरनी देवी के रूप में हुई है। मृतक के बड़ा पुत्र सिकंदर राउत ने बताया बहुरार बाजार के समीप  चूड़ा कूटाने  के लिए गई थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अशोक कुमार, पुअनि सनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचें।

Post a Comment

0 Comments