Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

बाजपट्टी के दो युवक का सुरसंड में दुर्घटना


( prime news reporter)  सुरसंड. प्रखंड कार्यालय के समीप एसएच 87 पर शुक्रवार की शाम बाइक दुर्घटना में उस पर सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जबकि एक युवक आंशिक रूप से चोटिल हो गया. जख्मी की पहचान बाजपट्टी थानांतर्गत पिपराढ़ी पंचायत के पुपरहर गांव निवासी अजीम अंसारी के पुत्र नेयाज अंसारी व तबारक अंसारी के पुत्र महमूद अंसारी के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ इरशाद रजा ने प्राथमिक उपचार के बाद नेयाज के गंभीर स्थिति को देखते हुए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

Post a Comment

0 Comments