( Prime News Reporter) बाजपट्टी : बाजपट्टी पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से बनगांव से गाढ़ा जाने के रास्ते में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जिसमें एक अपाचे बाइक पर 126 लीटर नेपाली सॉफी शराब बरामद हुई. वहीं तस्कर पृथ्वीराज को भी गिरफ्तार किया गया. वह वर्तमान में महुआइन निवासी है लेकिन उसका घर संधवारा बताया जा रहा है. यह गिरफ्तारी पुअनी उपेंद्र कुमार एवं पुलिस बल के सहयोग से की गई.
0 Comments