सीतामढ़ी के छह विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेगी समाजशक्ति पार्टी : राष्ट्रीय अध्यक्ष
सीतामढ़ी
समाजशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महताब आलम ने शुक्रवारी को जिला अतिथि गृह में मीडिया से बातचीत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी की तैयारियों का खुलासा किया। उन्होंने घोषणा की कि समाजशक्ति पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार के 150 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। आलम ने बताया कि पार्टी ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं और वह जनता के बीच अपनी नीतियों और योजनाओं को पहुंचाने का काम तेज़ी से कर रही है। महताब आलम ने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला करते हुए उन्हें पलटूराम करार दिया।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का राजनीतिक रुख हमेशा बदलता रहता है और लोग उन्हें इस नाम से ही पहचानते हैं। इसके अलावा, आलम ने यह भी दावा किया कि नीतीश कुमार के बेटे राजनीति में सफल नहीं हो सकेंगे। समाजशक्ति पार्टी ने शिवहर लोकसभा क्षेत्र में भी चुनावी तैयारियां तेज़ कर दी हैं। आलम ने कहा कि इस क्षेत्र में पार्टी सभी छह विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और चार प्रत्याशी पहले ही सशक्त रूप से मैदान में उतर चुके हैं। मौके पर पार्टी के संगठन मंत्री मुंजीर आलम, बिहार प्रदेश अध्यक्ष सरताज आलम, जिलाध्यक्ष अरशद, प्रदेश अध्यक्ष राजीव यादव, मो निदीन, समसुदिन, मो अब्दुल्ला, जोबैर आलम, मो इतियाग, सफी आलम और अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे। सभी ने पार्टी के बूथ स्तर तक कमेटियों के गठन की आवश्यकता पर बल दिया और आलम का हौसला अफजाई किया।



0 Comments