Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

भारी मात्रा में नेपाली देशी शौफी शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ने में सफलता पाई है पकड़े गए तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के लालबं

 


( प्राइम न्यूज़ रेRसोनबरसा एसएसबी 51 बटालियन लालबंदी पुर्वी के जवानों ने बुधवार के दोपहर लालबंदी दरबार गांव से गुप्त सूचना के आधार पर एक बेलोरो पिकअप में भारी मात्रा में नेपाली देशी शौफी शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ने में सफलता पाई है पकड़े गए तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के लालबंदी दरबार मुशहरी टोल वार्ड चार निवासी लालु सदा के पुत्र दीपक कुमार सदा के रुप में की गई है. कम्पनी कमांडर उप निरीक्षक नीरत सिंह ने बताया कि तस्कर लालबंदी दरबार मुशहरी टोल के समीप बेलोरो नंबर बीआर 06 जीजी 6115 में जुट की बोरी में शराब लोड कर रहा उसी बीच आगे से घेरकर खड़े बेलोरो पिकअप को पकड़ लिया और तलाशी ली तो 22 जुट की बोरी में 4800 बोटल 1440 लीटर नेपाली देशी शौफी शराब 300 एम एल पाया गया . शराब व बेलोरो पिकअप सहित तस्कर को सोनबरसा थाना के हवाले किया गया.थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि बेलोरो पिकअप व शराब को जब्त कर तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments