सीतामढ़ी के रीगा से विधायक मोतीलाल बने मंत्री
( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) पटना :: नीतीश कैबिनेट विस्तार में रीगा के भाजपा विधायक मोतीलाल प्रसाद को भी मंत्री पद मिला। दुकानदार से विधायक बने मोतीलाल प्रसाद ने 2010 और 2020 में जीत हासिल की, लेकिन 2015 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वैश्य समाज से आने वाले मोतीलाल प्रसाद जिले के तीसरे वैश्य मंत्री हैं। उनका राजनीतिक सफर, पारिवारिक पृष्ठभूमि और शैक्षणिक योग्यता भी काफी दिलचस्प है। मोतीलाल प्रसाद सीतामढ़ी जिले के रीगा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की टिकट पर चुनाव जीते। 2010 में पहली बार विधायक चुने गए। 2015 में कांग्रेस प्रत्याशी अमित कुमार टुन्ना से हार गए। 2020 में फिर से विधायक बने। सीतामढ़ी के वैश्य समाज से तीसरे विधायक हैं, जिन्हें मंत्री पद मिला। इससे पहले सुनील कुमार पिंटू और रामवृक्ष चौधरी मंत्री रह चुके हैं।


0 Comments