( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) सीतामढ़ी जन सुराज पार्टी ने सीतामढ़ी जिले में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से जिला कमिटी का गठन किया है. यह कमिटी जिले में पार्टी की नीतियों को प्रभावी रूप से लागू करने और जन समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगी. मंगलवार को जिले के भुपभैरो स्थित जन सुराज जिला कार्यालय में संगठन घोषणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्याउद्दीन खान ने संगठन के तमाम दायित्वों की घोषणा की.
जिला अध्यक्ष तनवीर उर्फ पपलू खान, संगठन महासचिव अवधेश कुशवाहा, जिला महिला अध्यक्ष कामिनी झा, युवा अध्यक्ष इ. अंजनी कुमार उर्फ पप्पू, किसान अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह, मुख्य प्रवक्ता विरेन्द्र यादव, अभियान समिति संयोजक नीतीश कुमार पिंटू, कार्यालय प्रभारी के रूप में सरफराज अंजूम को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, पुपरी संगठन जिला अध्यक्ष गोपाल झा, महासचिव पुपरी रामाशंकर शाह, जिला संयोजक मायाशंकर शरण, महिला अध्यक्ष कविता देवी, युवा अध्यक्ष मोहम्मद रियाज उर्फ मोहसिन, किसान अध्यक्ष बसंत यादव, मुख्य प्रवक्ता पुपरी मो. सहाबुद्दीन, इसके साथ ही सदर संगठन जिला अध्यक्ष सदर कृष्ण कुमार महान सिंह, महासचिव रामवृक्ष मंडल, युवा अध्यक्ष सुनील पासवान, महिला अध्यक्ष सावित्री प्रसाद, किसान अध्यक्ष राम नरेश प्रसाद, संगठन जिला संयोजक अनिल यादव , मुख्य प्रवक्ता नरेन्द्र कुमार, कार्यालय प्रभारी ब्रजेश शाह, नगर अध्यक्ष मनोज कुमार शक्ति , नगर महिला अध्यक्ष सुलोचना देवी व नगर युवा अध्यक्ष अनवर अली को बनाया गया है।
.कार्यक्रम में इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष ज्याउद्दीन खान, जिला प्रभारी जयमंगल कुशवाहा, प्रदेश कमेटी सदस्य मोहन सिंह, राम कृपाल सिंह, संजय सिंह, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवल किशोर राउत, राज नंदन गांधी, विजेन्द्र कुमार, इम्तियाज जावेद उर्फ प्यारे, नन्द किशोर गुप्ता, प्रवीण कुमार, कौशल किशोर यादव,अशोक कुमार झा, नरेन्द्र झा सहित जन सुराज के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता,पदाधिकारी मौजूद थे।
0 Comments