( Prime News Reporter) बाजपट्टी : प्रखंड के मधुरापुर पंचायत स्थित संधवारा मेला ग्राउंड में रविवार को अमर शहीद रामफल मंडल 20- 20 कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया. जिसमें राजद महिला नेत्री वंदना कुमारी एवं पंचायत के मुखिया लालजी कुमार मुख्य अतिथि के रूप में थे. पहला मुकाबला बाचोपट्टी नरहा एवं बनगांव के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर बनगांव ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया वहीं बाचोपट्टी नरहा ने 16 ओवरों में 9 विकेट होकर 107 रन बनाए. जवाब में बनगांव की टीम 9.1 ओवर में चार विकेट खोकर 111 रन बना लिया. मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के नीतीश को दिया गया. अंपायर के रूप में दीपक कुमार व नितेश कुमार थे. इस्कोरर के रूप में मुकेश कुमार व संतोष कुमार, कमेंट्री की कमान वसीम अकरम, समीम राजा एवं श्याम गोपाल ने संभाली. आयोजक सरोज कुमार, मोहम्मद शहाबुद्दीन, संजय गुप्ता, अशोक कुमार भरत मंडल सहित अनेकों लोग थे.


0 Comments