बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के ( एक गांव ) में 22 मई 2024 को हुए घटना को ले प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें वादिनी नाबालिक है और उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया गया. इसको ले पीड़िता की मां ने स्थानीय थाने में कई बार प्राथमिकी को ले आवेदन दिया लेकिन प्राथमिकी न होने पर कोर्ट के माध्यम से स्थानीय थाना को आदेश दिया गया है. दर्ज प्राथमिकी में लिखा गया है कि माधोपुर चतुरी निवासी नवल लाल कर्ण उक्त तारीख को वादिनी के नाबालिक पुत्री के घर में घुसकर चाकू के बल पर बलात्कार का प्रयास कर रहा था. इसी बीच हल्ला होने से वादिनी आ गई और उसने देखा तब आरोपी फरार हो गया. घटना का अनुसंधान एसआई सोनेलाल कुमार कर रहे हैं.


0 Comments