Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

बाजपट्टी के इस गांव में मिली 10 साल की लड़की का श../ व । 2 तारीख से थी लापता ।

 


( प्राइम न्यूज़ रिपोर्ट) बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के माधोपुर चतरी पंचायत स्थित भलनी मदन में रविवार को सुबह 10 वर्षीय एक लड़की के शव झाड़ी में  मिलने से सनसनी फैल गई. लड़की की पहचान सपना कुमारी के रूप में की गई है. वह दो मार्च को अपने घर से खेलने के लिए निकली थी लेकिन घर वापस नहीं आई. इसको ले उसके भाई अभिषेक कुमार ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की सनहा दर्ज कराई थी. लड़की मानसिक रूप से कुछ मंदबुद्धि थी. सभी के मना करने के बावजूद भी वह महारानी स्थान के पास 2 मार्च दिन के करीब 11:00 बजे खेलने चली गई लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं आए. बहुत खोजबीन की गई.



 मृतका की मां अनीता झा ने बताया कि रविवार की सुबह 5:00 बजे जब वह फूल तोड़ने गई थी तब वहां पर कोई लाश नहीं थी. वहीं ग्रामीणों द्वारा 9:00 बजे ग्रामीणों द्वारा झाड़ी में शव को देखा गया. उसकी हत्या की गई है. शव करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते हैं थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सरोज कुमार वहां पुलिस बल के साथ पहुंचे. उनकी सूचना पर डीएसपी पुपरी अतनु दत्त भी वहां पहुंचे. डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और पूरा प्रयास रहेगा कि इसका जल्द से जल्द उद्भेदन किया जा सके.


 वहीं मृतिका स्वर्गीय राजकुमार झा की पुत्री सपना कुमारी गांव के ही मध्य विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा थी उसकी मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है मां अनीता देवी और भाई अभिषेक झा करो रोकर बुरा हाल है.

Post a Comment

0 Comments