Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

बाबू नरहा से चार बाइक शरा। ब के साथ जब्त ।

 


बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के बाबू नरहा से चार मोटरसाइकिलों में रखी गई देशी व अंग्रेजी शराब बरामद हुई है. इसको ले थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सरोज कुमार ने प्राथमिकी दर्ज की है.  जिसमें तस्कर बाबू नरहा गांव निवासी सुनील कुमार मिश्रा के पुत्र रोशन कुमार तथा डुमरा थाना क्षेत्र के बेली गांव निवासी सूर्यनारायण ठाकुर के पुत्र रोशन कुमार को गिरफ्तार किया गया. जबकि दो मोटरसाइकिल चालक फरार होने में सफल रहे. उनके पास से विभिन्न ब्रांडों के 135 लीटर देशी एवं विदेशी शराब 51.006 लीटर बरामद हुआ. प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्तियों को जेल भेज दिया गया. घटना का अनुसंधान एसआई सपन कुमार कर रहे हैं.

Post a Comment

0 Comments