Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

बाल संसद 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन

 


( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) बथनाहा : सीतामढ़ी जिले के आवासीय वि‌द्यालय पी एम श्री जवाहर नवोदय वि‌द्यालय में 5 मार्च 2025 (बुधवार) को बाल संसद 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। इस गतिविधि ‌द्वारा छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक कार्य प्रणाली के विषय में जानकारी प्रदान की गई छात्र-छात्राओं ने सरकार के विभिन्न मंत्रियों की भूमिका का निर्वाह किया एवं इस बाल संसद में "प्राइवेट कोचिंग नियंत्रण एवं छात्र सुरक्षा विधेयक 2025" प्रस्तुत किया गया एवं इसकी विभिन्न धाराओं पर चर्चा की गई।

उक्त अवसर पर वि‌द्यालय के प्राचार्य डॉ. ललन झा ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया, कार्यक्रम के प्रभारी श्री राजकुमार सिंह (पी.जी.टी भूगोल), समन्वयक श्री अमन यादव (टी.जी.टी गणित) ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया इस अवसर पर श्री संजय कुमार झा, श्री राहुल कुमार सिंह, श्री लाल साहब तिवारी, श्री आलोक कुमार, श्री अभिषेक मिश्रा, श्री अमल कांत दास डॉ. सुनील कुमार सिंह एवं अन्य शिक्षक कर्मचारी पर उपस्थित रहे।


पुरास्कर प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में तुलसी कुमारी- अध्यक्ष (प्रथम), सदिया नाज- (विपक्षी सांसद), शादमान अंजुम प्रधान मंत्री (तृतीय) ने स्थान प्राप्त किया जबकी मास्टर आशुतोष (विपक्षी नेता) तथा तनवी कुमारी (सूचना एवीएन संचार मंत्री) को सान्त्वना पुरास्कर प्रदान किया गया।

Post a Comment

0 Comments