बैरियर से टकराकर बाइक सवार दो युवक जख्मी
सीतामढ़ी. जिले के भुतही थाना क्षेत्र के फुलकाहा मोड़ (सीतामढ़ी-सोनबरसा एनएच 77) के समीप शुक्रवार की रात बैरियर से टकराकर बाइक सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गये. गंभीर रूप से जख्मी सोनबरसा थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव निवासी जगरनाथ राम के 20 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार एवं नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भासर निवासी गंगा राम के 35 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
डायल 112 पुलिस टीम के द्वारा दोनों को भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक बारात में शामिल होने डायनकोठी जा रहे थे. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बैरियर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. भुतही थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा बाइक जब्त कर लिया.


0 Comments