(
प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर ) सीतामढ़ी : विगत बुधवार को एन एच-27 पर मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सियारी पुल के समीप हुये दो ट्रकों के बीच आमने सामने की टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत दुर्घटनास्थल पर हीं हो गयी. मृत ट्रक चालक की पहचान रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मोरसंड पंचायत के गौरीगामा निवासी स्व0 युगपलटन सिंह के करीब 40 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार सिंह के रूप में की गयी है. पोस्टमार्टम के पश्चात मृतक का पार्थिव शरीर गुरूवार को उनके पैतृक आवास पर पहुंचा.शव के पहुंचते हीं मृतक के परिवार में चीख पुकार मच गयी वहीं गांव में सन्नाटा छा गया.लोग हतप्रभ थे.मृतक के परिवार में उनकी पत्नी व दो छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनमें एक पुत्र व एक पुत्री है.पत्नी रोते रोते बेहोश हो जा रही थी कि अब उनके बच्चों का परवरिश होगा तो कैसे.स्थानीय लोगों व मृतक के परोसी मदन सिंह ने बताया कि करीब छह माह पूर्व कृष्ण कुमार सिंह के पिता युगपलटन सिंह की मृत्यु हो गयी थी और करीब दो माह पूर्व मृतक के बड़े भाई सुशील कुमार सिंह की मौत परसौनी थाना के समीप बाइक दुर्घटना में हो गयी.अभी परिवार इस सदमे से उबरा भी नहीं था कि कृष्ण कुमार सिंह की मौत उस परिवार पर एक बार पुनः कहर बनकर टूट पड़ा है.गुरुवार की देर शाम मृतक कृष्ण कुमार सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास गौरीगामा गांव स्थित सती स्थान श्मशानघाट पर कर दिया गया है.

0 Comments