( Prime News Reporter) बाजपट्टी : प्रखंड के रसलपुर पंचायत वासुदेवपुर में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इसको ले मंगलवार को भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया. यह पूजन कार्य वाराणसी से आए विद्यानन्द पांडे द्वारा कराया गया. वही यजमान के रूप में वचन देव राय उपस्थित रहे. यह महायज्ञ 45 वर्षों से गायत्री परिवार के मुख्य कार्यकर्ता श्री राजकुमार राय के संरक्षण में हो रहा है. इसमें 21 मार्च कलश शोभा यात्रा निकल जाएगी तथा अगले तीन दिनों तक विभिन्न कर्मकांड एवं प्रज्ञा पुराण का पाठ किया जाएगा. जिसमें हरिद्वार से आने वाले बुद्धिजीवियों को लोग सुन पाएंगे. इस क्रम में अध्यक्ष रामभद्र मिश्र ने बताया कि यह काफी पावन समय है.
जब 21 से 24 मार्च तक गायत्री महायज्ञ का आयोजन वासुदेवपुर में किया गया है. इस दौरान दूर दूर से श्रद्धालुओं के आने की सूचना है. इस पूजन कार्य की मुख्य भूमिका में उपाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, लक्ष्मण राय. कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, सुनील सिंह उर्फ मुन्ना तथा नंद कुमार सिंह हैं. वहीं मुख्य भूमिका में रहने वाले सदस्यों में वचन देव कुमार, विजय कुमार मनीष कुमार, विजय राय, विवेक कुमार, रूपलाल, उपेंद्र राय, राधे राय, विपिन कुमार, विजय कुमार राय, नवीन कुमार,राज कुमारी देवी, आर्या, आराध्या है. जबकि मुख्य फाइनेंसरों में मयंक कुमार तथा अशोक कुमार शामिल है. भूमि पुजन के बाद महाप्रसाद का वितरण भी किया गया.



0 Comments