( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) बाजपट्टी: प्रखंड के बाजितपुर पंचायत के बनतारा कुर्मी टोल में नवनिर्मित मंदिर में शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जारी तीन दिवसीय महायज्ञ पूजन का समापन बुधवार को हो गया।वही अंतिम दिन भक्तो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।हर हर महादेव व जय जय श्री राम आदि नारो से मन्दिर परिसर गुंजित हो चुका था।वही पंडित नारायण भगवान चौबे,ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे उर्फ बम बम बाबा,वैदिक दीपेश शास्त्री व पंडित सत्यम शास्त्री के नेतृत्व में पूजन अर्चन किया जा रहा हैं।
वही वैदिक मंत्रोच्चार के तहत स्थापित होने वाले सभी देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा कराया गया।अंतिम दिन यज्ञ वेदी में हवन भी किया गया।विभिन्न प्रकार के समाग्री से आहुति दी गई।वही श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दी गई।दर्शन व पूजन करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।वही अंत मे विशेष महाआरती के बाद भक्तो के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।इसमे महंत सुखलाल दास,विभीषण राय, रामएकबाल राय,सतीश कुमार राय,सुरेंद्र दास,ब्रह्मदेव दास,अशोक ठाकुर,शत्रुधन राय,दिनेश कुमार,ललित कुमार,मुकुल कुमार,उपेन्द्र पटेल,वीरेंद्र राय,यशवंत राय,निरंजन कुमार,लक्ष्मण राय,रामवृक्ष राय,दसई राय,उमेश राय,मंगल राय के अलावा समस्त ग्रामवासियों की भूमिका सराहनीय है।
0 Comments