(प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) नानपुर (सीतामढ़ी): - थाना क्षेत्र के सकरौली गांव में एक युवक ने पत्नी के छोड़ कर मायके चले जाने व उसके चरित्र से तंग आकर अपने घर में खुद्खुशी कर लिया। मृतक की पहचान सकरौली गांव के वार्ड -8 निवासी बुटन महतो के पुत्र रविन्द्र महतो उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है। घटना बीती रात शनिवार की है। जब रविन्द्र महतो अपने घर में खाना खा पीकर सोने चला गया। सुबह देखा तो घर के दिवाल के बिच रखा बांस में गमछा लगा कर उससे खुद्खुशी कर लिया।
सुबह देर से उठने पर परिजन देखा तो बांस में शव लटका पड़ा है। रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। तथा स्थानीय पुलिस को सुचना दिया। सुचना मिलने पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ,पुअनि सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। तदोपरांत पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद दाह-संस्कार किया गया।
घटना के संबंध में मृतक के पिता बुटन महतो ने बताया कि मेरे पुत्र की पत्नी चरित्र हिन थी। पूर्व में किसी अन्य के साथ अवैध संबंध था। मेरे पुत्र मेरे पर ही शक करता था। लेकिन ऐसा नही है..
0 Comments