( सैदपुर प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) महिन्दवारा थाना क्षेत्र के खनुआ- मोरंग चौड़ में चैनपुरा के समीप अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा गोली मारे जाने से जख्मी एक कंपनी के डिलीवरी व्याय की मौत एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में हो गयी. मृतक की पहचान रूनीसैदपुर थाना क्षेत्र के देवनाबुजुर्ग पंचायत के बालीगढ़ वार्ड संख्या- दो निवासी नरेश मंडल के करीब 30 वर्षीय पुत्र राहुल मंडल के रूप में की गई है.
बताया गया कि उक्त युवक गुरुवार की देर शाम डिलीवरी कर अपने बाइक से ओलीपुर से खनुआ घाट होते हुये रून्नीसैदपुर लौट रहा था. इसी क्रम में खनुआ- मोरंग चौड़ में चैनपुरा के समीप ओलीपुर की तरफ से एक बाइक पर सवार अपराधकर्मियों ने ओवरटेकर उसे रोक लिया. उसके साथ लूटपाट की एवं विरोध करने पर उसे गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधकर्मी पुन: ओलीपुर की ओर अपने बाइक से फरार हो गए.घटना की सूचना मिलते ही 112 की पुलिस वाहन मौके पर पहुंची.
पुलिस ने जख्मी को आनन फानन में एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर ले जाकर भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार राहुल की शादी 3 वर्ष पूर्व ही हुई थी. उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. वह अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए कोरियर बॉय के रूप में काम कर रहा था. महिन्दवारा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने गोली मारकर जख्मी कर दिये जाने के घटना की पुष्टि की है.



0 Comments