Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

बाजपट्टी में एनडीए के कार्यकर्ता महासम्मेलन में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष संजय झा होंगे शामिल: डॉ रंजु गीता

 बाजपट्टी में एनडीए के कार्यकर्ता महासम्मेलन में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष संजय झा होंगे शामिल: डॉ रंजु गीता।            .बाजपट्टी में एनडीए का ऐतिहासिक कार्यकर्ता महासम्मेलन होगा: डॉ रंजु गीता 


सीतामढ़ी। पूर्व मंत्री डॉ रंजु गीता ने गुरुवार को श्री रघुनाथ प्रसाद नोपनी हाई स्कूल का मैदान,बाजपट्टी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 30 अगस्त 2025 को एनडीए का कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा और इसमें एनडीए के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पूर्व मंत्री डॉ रंजु गीता ने कहा बाजपट्टी में होने वाला एनडीए का कार्यकर्ता महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इस सम्मेलन में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, भारत सरकार के मंत्री राज भूषण सिंह निषाद, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, मंत्री नीरज कुमार बबलू, लोजपा (आर) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ शाहनवाज अहमद कैफी, रालोमो के राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद और बिहार विधानसभा सदस्य ज्योति मांझी मुख्य अतिथि होंगे।


एनडीए का यह कार्यकर्ता महासम्मेलन आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तैयार करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में जिले के भी एनडीए के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और आगामी चुनाव के लिए पार्टी की योजना पर चर्चा करेंगे।


यह महासम्मेलन बाजपट्टी विधानसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। इसमें जिले के भी एनडीए के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और आगामी चुनाव के लिए पार्टी की योजना पर चर्चा करेंगे। इस मौके पर  बाजपट्टी प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजेश दास, प्रखंड अध्यक्ष भाजपा सुनील मिश्रा, संजय गुप्ता, मो चांद, नरेश पासवान, जितेन्द्र कुमार, सुनील बिहारी, दिलीप कुमार यादव,विशेश्वर, सत्य नारायण यादव, महेंद्र राय हरि सिंह कुशवाहा, सियानंदन सिंह, मनोज सिंह, शिवम सोनी, हरेंद्र पटेल, गुड्डू कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे

Post a Comment

0 Comments