बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के बखरी वार्ड एक निवासी कौशल्या देवी ने अपने मवेशी घर में आग लगने से है पूरा घर जल जाने को ले प्राथमिकी लिए आवेदन दिया है. घटना 26 सितंबर देर रात 11:30 की है जब अचानक घर में आग लग गई. जिससे मवेशियों का पूरा चारा व साल भर का अनाज जलकर राख हो गया .प्रयास करने पर मवेशियों को बचाया जा सका.
पुलिस की टीम 112 में पहुंचकर उनकी मदद की है. वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ी रास्ता न होने के कारण नहीं पहुंच पाए. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक पूरा घर जलकर राख हो गया था. इसको ले अंचलाधिकारी को भी आवेदन दिया गया है लेकिन अभी तक किसी प्रकार की जांच या उसे पर कार्यवाही नहीं की गई है।



0 Comments