प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर: चोरौत : सोमवार को चोरौत के नीमबाड़ी बाजार समीप बैंक ऑफ़ इंडिया के सीएसपी संचालक श्रवण कुमार की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. जहां से लोग उसे लेकर प्राथमिक उपचार के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल पहुंचे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम किया गया. जिसमें आवागमन बाधित रहा. 1 घंटे बाद सीतामढ़ी एसपी के आश्वासन पर सड़क जाम को समाप्त कराया गया. वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की फोटो सामने आई है. जिसमें आधार पर अपराधियों को पुलिस द्वारा खोजबीन की जा रही है. मृतक के पीछे एक पत्नी एवं एक बच्चा है पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है श्रवण कुमार अपने घर में कमाने वाला इकलौता व्यक्ति था।
0 Comments