( प्राइम न्यूज़ रिपोर्ट) सोनबरसा स्थानीय एसएसबी 51 वीं बटालियन के जवानों एवं थाना पुलिस के संयुक्त छापेमारी में सात बाइक के साथ सात तस्कर को 21 बोरी यूरिया खाद के साथ पकड़ने में सफलता पाई है. पकड़े गए तस्कर की पहचान नेपाल सर्लाही जिला मलंगवा थाना क्षेत्र के सकरौल गांव वार्ड नं 6 निवासी रामबली राय के पुत्र दिनेश राय, मोतीपुर गांव वार्ड 4 निवासी राम कैलाश साह के पुत्र जय कुमार साह एवं नागेश्वर पंडित के पुत्र राज किशोर पंडित, मलंगवा गांव वार्ड नं 10 निवासी जय नारायण महतो के पुत्र विनोद कुमार महतो, सलेमपुर गांव वार्ड 9 निवासी भुनेश्वर महतो के पुत्र प्रदीप कुमार महतो, सहोरबा गांव वार्ड 6 निवासी सीताशरण यादव के पुत्र जय राम यादव एवं चकर घटा गांव वार्ड 7 निवासी सुरेन्द्र राय के पुत्र विक्रम कुमार के रूप मे की गई हैं.

थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सोनबरसा बाजार से बड़े पैमाने पर यूरिया खाद की तस्करी हो रही हैं. इसी क्रम में सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, दरोगा अरुण कुमार, मुख्य आरक्षी जीतेश सिंह, आरक्षी मनीष कुमार, चंदन कुमार एवं सुखबीर ने पिलर संख्या 324/28 सोनबरसा बाजार रिंग बांध के समीप पहुंचा तो देखा कि सभी तस्कर बाइक पर यूरिया खाद लेकर नेपाल कि ओर जा रहा था.जिसे रोक कर पुछ ताज कर हिरासत में लिया गया.जहां खाद एवं बाइक सहित सभी तस्करों को स्थानीय थाना के हवाले किया गया जहां प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के लिखित आवेदन पर धारा 7 इसी के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेजा गया।
0 Comments