( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के बाबू नरहा निवासी पवन मलिक ने अपने प्लैटिना मोटरसाइकिल एवं ओप्पो मोबाइल के छीने जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है.
घटना सोमवार देर शाम की है जब वह बोधायन मंदिर से अपने घर की तरफ आ रहा था. तभी तीन अज्ञात लड़कों ने उसकी मोटरसाइकिल , मोबाइल और ₹700 छीन लिया. थाना अध्यक्ष अमृतलाल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बनगांव गोट में एक स्थान पर रखे हुए मोबाइल एवं मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया. उन्होंने बताया कि छीन ने वाले अज्ञात लोगों की तलाश जारी है.


0 Comments