Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

मुम्बई में मजदूरी कर रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौ%%त, घर में मचा कोहराम।

 मुम्बई में मजदूरी  कर रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, घर में मचा कोहराम।


-----------------------------------------------------------------

बैरगनिया। नप क्षेत्र के वार्ड-5, अशोगी गांव निवासी किशोर पटेल के पुत्र आकाश कुमार(25 वर्ष) की मौत ट्रेन से गिरकर मुम्बई रेलवे स्टेशन के पास हो गयी है। मृतक के घर मे कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पिता ने बताया कि आकाश मुम्बई में रहकर मजदूरी  करता था जिससे परिवार का भरण पोषण होता था।रविवार की शाम को मुम्बई में ही ट्रेन पकड़कर आसपास में कही घूमने के लिए निकला लेकिन ट्रेन से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। रेल पुलिस ने आकाश को इलाज के लिए अस्पताल ले गया जहाँ उसकी मौत हो गयी।


मृतक के चाचा  पवन पटेल मुम्बई में ही रहता है जो रेल पुलिस के पास पहुँचकर मंगलवार की दोपहर को शव प्राप्त किया है ततपश्चात उसने अपने ग्रामीणों के साथ मिलकर मुम्बई में ही मंगलवार की शाम में अंतिम संस्कार कर दिया है।घटना की सूचना मृतक के घर में मंगलवार की सुबह मिलते ही गर्भवती पत्नी मीनू देवी,माँ मीना देवी,पिता किशोर पटेल,छोटा भाई गणेश पटेल सहित पूरा परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक का हाल के बर्षो में ही शादी हुई थी जिससे एक डेढ़ बर्षीय पुत्र अंकुश कुमार है।घटना से अशोगी दक्षणी टोला में मातम पसर गया है।इधर प्रखंड कोंग्रेस अध्यक्ष संतोष पासवान परिजन से मिलकर ढाढ़स बढ़ाया है तथा पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना से हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

Post a Comment

0 Comments