Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

एक और बहू बनी दहेज मामले में मौ%त का शिकार

 


बोखड़ा,

 थाना क्षेत्र के पोखरैरा शाह मुहल्ला स्थित वार्ड पांच में ससुराल वालों के द्वारा दहेज को लेकर एक नव विवाहिता की हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

घटना शुक्रवार की रात की बताई गई है।

मृतिका जेबा खातून 21 वर्ष पति मोहम्मद दिलशाद बताया गया है।

 सूचना मिलते ही बोखड़ा थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार एवं एफएसएल की टीम ने घटना स्थल पहुँच कर जांच की।

एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से कुछ नमूने एकत्रित कर जांच के लिए ले गई है।


बोखड़ा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढी भेंज दिया है।

पुलिस ने मृतिका के ससुर फिरोज शाह एवं सास सहानी खातून   को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मृतिका जेबा खातून की तीन माह पूर्व शादी हुई थी।डेढ़ माह पूर्व उसके पति मोहम्मद दिलशाद दिल्ली गए थे, वहीं वह सिलाई का काम करते है।


मृतिका के पिता बोखड़ा थाना क्षेत्र के बालासाथ गांव निवासी व वार्ड ग्यारह के वार्ड सदस्य आबिद हुसैन ने कहा है, की उन्होंने अपनी पुत्री जेबा खातून की शादी तीन माह पूर्व 19 जून को बोखड़ा थाना क्षेत्र के ही पोखरैरा शाह मुहल्ला स्थित वार्ड  पांच निवासी मोहम्मद फिरोज शाह के पुत्र मोहम्मद दिलशाद से मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार की थी, शादी में उन्होंने उपहार स्वरूप फर्नीचर व अन्य सामान दिए थे, शादी के कुछ ही दिन बाद से उसके दामाद एवं उसके परिवार के लोगों ने मायके से एक वाशिंग मशीन एवं फ्रीज दिलाने के लिए दबाब देने लगा, ऐसा नही करने पर उसे छोड़ देने या फिर हत्या करने की धमकी दिया जाने लगा।इधर शुक्रवार की रात्री के ग्यारह बजे उन्हें जानकारी मिली की,


उनकी पुत्री की उसके घर के लोगों ने हत्या कर दिया है, उसे कुछ लोगों के द्वारा पता चला की उसकी लड़की को महुआगाछी ले जाया गया है, तब वह महुआगाछी गए, लेकिन वहाँ हॉस्पिटल में कही कोई नही था, तब वह इस घटना की सूचना बोखड़ा थाना की डायल 112 की पुलिस को दी।सूचना पर बोखड़ा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुँची, जहां उसकी लड़की घर के बरामदे में रखे चौकी पर लेटी पड़ी हुई थी, उसके मुंह से झाग आ रहा था और उसके पीठ पर जख्म के निशान मिले है।

मृतिका के पिता आबिद हुसैन ने कहा की उन्हें पूरी शंका है, की उसकी पुत्री को उसके ससुर फिरोज शाह,सास सहानी खातून एवं उसकी तीन ननद व अन्य लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दिया है।


थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा है, की घटना स्थल से एक कीटनाशक दवा की खाली सीसी  व एक मजा की बोतल बरामद हुई है, इसके अलावा कुछ कपड़ा जांच के लिए एफएसएल की टीम जांच के लिए ले गई है,मृतिका के सास व ससुर को हिरासत में लिया गया है।अभी तक इस संबंध में आवेदन नही मिला है।करवाई जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही पोखरैरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फखरे इमाम,प्रखंड प्रमुख सुधीर कुमार साह एवं सरपंच अब्दुल मन्नान ने घटना स्थल पहुँच कर मृतिका के पिता एवं उसके ससुराल वालों से जानकारी ली तथा घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुःखद बताया।

मुखिया प्रतिनिधि ने कहा की जांचोपरांत इस पर करवाई की जानी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments