बाजपट्टी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री डॉ रंजु गीता का जनसम्पर्क जारी
सीतामढ़ी। पूर्व मंत्री डॉ रंजु गीता ने बाजपट्टी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में जनसम्पर्क कार्यक्रम के अंतर्गत जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों को इन योजनाओं के लाभों से अवगत कराया। डॉ रंजु गीता ने लोगों को बताया कि एनडीए सरकार की योजनाएं आम जनता के लिए कितनी लाभदायक हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों की मदद करना है। उन्होंने लोगों से एनडीए के पक्ष में समर्थन देने की अपील की।
इस संवाद के दौरान स्थानीय नागरिकों से मिला स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद अत्यंत प्रेरणादायक रहा। डॉ रंजु गीता ने कहा कि जनता की भागीदारी और विश्वास ने उनके संकल्प को और दृढ़ किया है कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगी। डॉ गीता ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी और लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एनडीए सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और क्षेत्र के विकास में योगदान करें। इस मौके पर मेनका कुमारी, पुनम कुमारी, उर्मिला देवी, रूबी सिंह, लीला देवी, तस्लीम बोखारी, नसीर आलम, सुनील बिहारी, हरेंद्र पटेल, मनोज कुमार सिंह, विशेश्वर राय, महेन्द्र राय, संजय कुमार, सुनील मिश्रा, कलाम कुरैशी, दिलीप कुमार, मो अनवारूल हक, गुड्डू कुमार, अकलू पासवान, मुंजय राय, हरि किशोर भगत समेत अन्य लोग मौजूद थे।



0 Comments