आम लोगो से जुडी चार जमीनी समस्याओं को आजम ने बताया बाजपट्टी के लिए बड़ी चुनौटी
सीतामढ़ी
(प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) बाजपट्टी के पार्टी कार्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जनसुराज पार्टी के वरीय नेता आज़म हुसैन अवर ने बाजपट्टी कि शिक्षा स्वास्थ्य, सड़क से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठा। आज़म हुसैन ने बताया कि बीते दो वर्षों से वे लगातार बाजपट्टी क्षेत्र के गांव-गांव और मोहल्लों में जाकर जनता की समस्याओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें चार बड़ी चुनौतियाँ स्पष्ट रूप से सामने आईं, जो आज भी क्षेत्र के विकास में बाधक बनी हुई हैं। पहली समस्या शिक्षा की बदहाली है। आज भी कई सरकारी विद्यालयों में बुनियादी संसाधनों का अभाव है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।
दूसरी समस्या सड़क, पुल-पुलिया और पानी की किल्लत है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष बाद भी कई गांवों तक पक्की सड़क नहीं पहुंची है। बरसात के मौसम में आवागमन लगभग ठप हो जाता है। वहीं, पेयजल संकट आमजन को हर दिन परेशान करता है। तीसरी चुनौती सरकारी दफ्तरों में उपेक्षा की है। आम जनता महीनों तक अपने काम के लिए चक्कर लगाती है, लेकिन समय पर समाधान नहीं मिलता। इससे लोगों में व्यवस्था के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। चौथी समस्या स्वास्थ्य सेवाओं की दयनीय स्थिति है।
योजनाओं का लाभ लाभुकों तक नहीं पहुंच पाता। अस्पतालों में दवाइयों और डॉक्टरों की कमी है। महिलाएँ और बुजुर्ग अक्सर मजबूरी में झोला-छाप डॉक्टरों पर निर्भर होते हैं, जिससे कई बार उनकी जान तक चली जाती है। आज़म हुसैन ने कहा कि दशकों से जदयू और राजद के नेताओं ने बाजपट्टी का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन इन मूलभूत समस्याओं का हल नहीं निकाला। जनता अब बदलाव चाहती है। जनसुराज पार्टी का उद्देश्य है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और प्रशासनिक सुगमता जैसे मुद्दों का स्थायी समाधान किया जाए।



0 Comments