( Prime News Reporter) बाजपट्टी सीतामढ़ी: आदित्य उर्फ बेलवा हत्याकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक की अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पटदौरा गांव निवासी रोशन कुमार उर्फ टाइगर के रूप में की गई है। बाजपट्टी थाना अध्यक्ष अमृत कुमार पाल में बताया कि आदित्य हत्याकांड मामले में रोशन कुमार उर्फ टाइगर को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।


0 Comments