Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

शराब लड़ई बाइक की ठोक%र से बाजपट्टी में अजय की मौ%त

 


( Prime News reporter) बाजपट्टी : बुधवार की सुबह 7 बजे सीतामढ़ी पुपरी स्टेट हाईवे बाजपट्टी पंचायत के बाजपट्टी गांव के भोला चौक के लोगों ने सड़क जाम किया. 


जिसका मुख्य कारण बाजपट्टी गोट निवासी अजय कुमार सिंह 45 वर्ष की बाइक से ठोकर लगकर मौत हो गई. 


 मंगलवार की रात 11 बजे शराब तस्करी करने वाली बाइक से बाजपट्टी गोट निवासी अजय कुमार सिंह को ठोकर लगी. जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वह रात को पूजा देखकर लौट रहा था. ठोकर लगने के बाद परिजनों ने बताया कि जब शव को थाना पर लाया गया तो रात देर होने की वजह से किसी प्रकार से सहायता नहीं की गई. इसके बाद उसे सदर अस्पताल में ले जाया गया जहां मृत पाने के बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया. वह मजदूरी कर के जीवन यापन करता था. पत्नी गृहणी है.
मृतक के पीछे दो पुत्र हैं. 


बाइक सवार शराब तस्कर भी बुरी तरह घायल है जिसका इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है.

 सुबह आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग करते हुए सड़क को बुरी तरह जाम किया. 

जाम छुड़वाने के लिए गए पुलिस पदाधिकारी संदेश सिंह ने काफी मौसम मसक्कत की. वही दूसरी तरफ अंचलाधिकारी प्रभात कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों को सरकार द्वारा मुआवजा दिलाने का कानूनी रूप से प्रयास करेंगे. इस आश्वासन के बाद सुबह 10:00 बजे जाम को हटा दिया गया.

Post a Comment

0 Comments