( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) बाजपट्टी : मनरेगा पीओ भूषण मिश्रा का स्थानांतरण समस्तीपुर के विद्यापति में हो गया है. इसको लेकर विभागीय कार्यकर्ताओं के द्वारा मंगलवार को एक सादा सम्मान समारोह रखा गया. जिसमें उन्हें पाग, अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर विदाई की गई. उनके बाद मनरेगा पीओ अश्विनी कुमार होंगे.
इस मौके पर पचरा निमाही पंचायत के मुखिया संतोष कुमार, बाचोपट्टी नरहा पंचायत समिति सदस्य दिनेश कुमार यादव, मनरेगा कर्मी सुजीत कुमार, अजय कुमार, गोविंद कुमार, महेश राम, आशीष कुमार, कुमार शैलेंद्र, चंद्रगुप्त, राजू कुमार, विमल कुमार, उपेंद्र ठाकुर, मुकेश कुमार चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
0 Comments