Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

सीतामढ़ी डब#ल म#र्डर : में पहले पत्नी को द$ बिया से का@टा फिर खाई सल्फास की गो%ली

 


( Prime News Reporter: RANDHIR KUMAR ) रीगा। थाना क्षेत्र के महेसिया पंचायत के पकड़ी बसतपुर गांव में सोमबार की रात एक सनकी पति ने अपने पत्नी को दबिया से काट कर मौत के घाट उतार दिया उसके बाद खुद भी सल्फास की गोली खा लिया जिससे दोनो की मौत हो गई। मृतक की पहचान पकड़ी बसतपुर वार्ड 4 निवासी किसुनि राम के 26 वर्षिये पुत्र जय कुमार राम व उसकी 24 वर्षिये पत्नी चंचला कुमारी के रूप में की गई है।

घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर दल-बल के साथ पहुचे थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने दोनो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के तहकीकात में जुट गए। वही उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुचे तो दोनो का शव खून से लथपथ था

प्रथमदृष्टया शव देखने से धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या किया गया है वही खुद सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या किया है वही घटना स्थल से एक सल्फास की खाली डिब्बा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पत्नी के अवैध संबंध गांव के ही किसी व्यक्ति से होने के कारण दोनो के बीच हमेशा झगड़ा लड़ाई होती रहती थी इसी बीच सोमबार की रात करीब 1 बजे सप्तमी का मेला देखकर दोनो पति पत्नी घर आये और उसके बाद सनकी पति ने  उक्त घटना को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जय और चंचला की शादी चार साल पूर्व हुई थी जिससे एक तीन वर्षिये पुत्र रिसभ और 9 माह की पुत्री है दोनो लोग कल दुर्गा पूजा का मेला देखकर शाम को घर आये और देर रात करीब 1 बजे इस घटना को अंजाम दिया है। बताया गया कि जय जीवकोपार्जन के लिए दूसरे प्रदेश में रहा करता है और दुर्गा पूजा के सुरुआत में घर आया था उसकी झगड़ा लड़ाई हमेशा पत्नी से होती रहती थी ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि जय को शक था कि उसकी पत्नी का संबंध किसी दूसरे के साथ है जिसको लेकर सोमबार की देर रात प्लानिंग करके वो पहले पत्नी की काटकर हत्या कर दिया उसके बाद खुद जहर खा लिया।

Post a Comment

0 Comments