( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर ) सोनबरसा थाना क्षेत्र के चिलरा गांव में सोमवार को स्नान करने गई छह वर्षीय बच्ची की नहर में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद परिवार समेत पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 3 निवासी बाबूलाल मुखिया की पत्नी पूनम देवी अपने बच्चों के साथ सलुइस गेट के पास नहर में स्नान करने गई थीं. इसी दौरान उनकी छह वर्षीय बेटी नहर के गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी.मां के होश संभलने से पहले ही मासूम की डूबकर मौत हो गई.घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस को खबर दी गई.सूचना पर पहुंची सोनबरसा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मृतका दो भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी. मासूम की मौत से परिवार के लोग बदहवास हैं और गांव में गम का माहौल है।
दूसरी घटना रून्नी सैदपुर थाना क्षेत्र के बघारी पंचायत के वार्ड संख्या- 05 निवासी संजीत राय के करीब ग्यारह वर्षीय पुत्र अनीष कुमार व इंद्रजीत राय के करीब सात वर्षीय पुत्र विक्की कुमार की मौत गाँव के ही पोखर में डूबने से हो गयी. घटना मंगलवार के देर शाम की बतायी जाती है. बताया गया कि दोनों बच्चे एक साथ हीं शौच करने घर से कुछ दूर पोखर के समीप गये था. शौच करने के पश्चात दोनो पानी छूने के लिये पोखर किनारे गये, जहां पैर पिछल जाने के कारण दोनो लुढ़क कर गहरे पानी में डूब गये. दोनों को डूबने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों को मिली. आनन फानन में स्थानीय गोताखोरों को पोखर में उतरा गय. जब तक दोनों बच्चों को पोखर के पानी से ढ़ूंढ़ कर बाहर निकाला जाता काफी देर हो चुकी थी तथा दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनो मृत बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है.



0 Comments