ब्रेकिंग सीतामढ़ी
दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर प्रतिनियुक्त 13 दंडाधिकारियों से पूछा गया स्पष्टीकरण। दुर्गा दुर्गा पूजा के अवसर पर बड़े पैमाने पर थानावार दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।कर्तव्य स्थल पर उनकी उपस्थिति की निगरानी नियमित तौर पर नियंत्रण कक्ष तथा वरीय पदाधिकारियों के औचक निरीक्षण के द्वारा की जा रही है। इस क्रम में आज 13 दंडाधिकारी अपने कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा उनसे स्पष्टीकरण पूछने के साथ उनका वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया है।


0 Comments