Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

तीन अक्टूबर से संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा करेगी अनिश्चितकालीन आमरण अनशन ।


( प्राइम न्यूज़ ब्यूरो : सत्य प्रकाश ) बाजपट्टी:  बाजपट्टी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के द्वारा 16 अगस्त को एक दिवसीय सांकेतिक धरना का आयोजन बाजपट्टी रेलवे परिसर में किया गया था

और उसी दिन एक पत्र देकर यह सूचित किया गया था कि अगर ट्रेन का  ठहराव 2 अक्टूबर 2025 तक नहीं होता है तो संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा एवं उनके संघर्ष मोर्चा के सदस्यों द्वारा 3 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन किया जाएगा. इसको ले स्टेशन अधीक्षक बाजपट्टी, जिलाधिकारी सीतामढ़ी, एसपी सीतामढ़ी, जीआरपी, आरपीएफ एवं पुलिस स्टेशन बाजपट्टी को एक पत्र लिखकर धरना प्रदर्शन शुरू करने से पूर्व सूचना दी गई है। इस विषय पर बताते हुए अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि यह समाज हित के लिए आमरण अनशन किया जा रहा है. पुपरी और सीतामढ़ी के बीच में बाजपट्टी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से लोगों को बहुत आसानी होगी.

Post a Comment

0 Comments