प्रेस विज्ञप्ति
राजेंद्र किशोरी बी.एड. कॉलेज
, सुघरी, सिवान में अध्ययनरत बी.एड. एवं डी.एल.एड. प्रथम और द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं के वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा का क्षण संपूर्ण प्रबंधन समिति, प्राध्यापकों और प्रशिक्षुओं के लिए अत्यंत हर्ष और उल्लास का अवसर रहा।
‘जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा’ द्वारा बी.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा ‘बीएसईबी पटना’ द्वारा डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के परीक्षाफल जारी किए गए।
बी.एड. सत्र 2023–25 के प्रशिक्षुओं का फाइनल परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
डी. एल.एड. सत्र 2023–25 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु रहे:
रिमझिम कुमारी – 86.7%
अर्चिता कुमारी – 86.2%
राहुल कुमार – 86.0%
इस सत्र में कुल 80 प्रशिक्षुओं ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए।
डी. एल.एड. सत्र 2024–26 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु रहे
सिमरन परवीन – 83.5
आयुष राज – 83.4%
ममता कुमारी – 83.3%
डी.एल.एड. सत्र 2024–26 में कुल 37 प्रशिक्षुओं ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए।
इस गौरवशाली उपलब्धि पर संस्थान के अध्यक्ष माननीय श्री अरुण कुमार सिंह, सचिव श्रीमती रूबी कुमारी एवं प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार ने प्राध्यापकों एवं प्रशिक्षुओं के कठोर परिश्रम, सकारात्मक दृष्टिकोण, ऊँची सोच और निरंतर प्रयास को सफलता का रहस्य बताया। प्राध्यापकों के उचित मार्गदर्शन की विशेष सराहना की गई
।
इस उत्कृष्ट सफलता पर प्रशिक्षुओं अध्यक्ष महोदय माननीय श्री अरुण कुमार सिंह जी, सचिव श्रीमती रूबी कुमारी, प्राचार्य एवं प्राध्यापको में श्री आदित्य, श्री अभिषेक शुक्ला, श्री प्रमोद कुमार, श्री मुकेश कुमार, डॉ राकेश कुमार, श्री अजय सिंह यादव, श्री विनोद यादव आदि ने प्रशिक्षुओ को मिठाई खिला कर हर्ष के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ और आशीर्वाद प्रदान किए गए।





0 Comments