Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

बाइक सवार दो तस्कर धराये

 


सोनबरसा एसएसबी 51 बटालियन बलुआहा बीओपी के जवानों ने एक बाइक सवार दो तस्कर को शराब के साथ पकड़ने में सफलता पाई है पकड़े गए तस्कर की पहचान सीतामढ़ी थाना क्षेत्र मेहसौल पूर्वी गांव निवासी रामनरेश राय के पुत्र विक्रम कुमार व महेन्द्र राय पुत्र विकास कुमार के रुप में की गई है

कम्पनी कमांडर संजय कुमार ने बताया की गुप्त सुचना मिली की नेपाल की ओर से बाइक पर शराब लेकर आ रहा है उसी बीच पीलर संख्या 320 परसा गांव के समीप मुख्य आरक्षी सानु कुमार आरक्षी अपूर्वा विश्वास, रोहित कुमार,अभिषेक कुमार ने यमाहा बाइक बीआर30के 9218 को रोका और तलाशी ली तो डिक्की और सीट के निचे 60 बोटल नेपाली देशी शौफी शराब 300 एम एल बरामद किया गया बाइक व शराब के साथ दोनों तस्कर को कन्हौली थाना के हवाले किया गया जहां प्रभारी थाना अध्यक्ष अनुपम कुमारी ने बताया कि शराब व बाइक को जब्त करते हुए दोनों तस्कर विरुद्ध उत्पाद अधिनियम धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments