Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

नानपुर में बंद घर का ताला तोड़कर लाखो की चोरी

 


नानपुर -  थाना क्षेत्र के कौड़िया रायपुर गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने गांव के प्रभाकर चौधरी के बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। जब तक ग्रामीणों को घटना की जानकारी होता तब तक चोर घटना को अंजाम देकर भाग निकला। घटना की जानकारी अहले सुबह लोगों को हुई जब प्रभाकर चौधरी का घर का ताला टूटा हुआ था और घर का सामान बिखरा पड़ा था। ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलने पर प्रभाकर चौधरी का पुत्र सचिन कुमार कौरिया रायपुर अपने घर पहुंचा। तो देखा घर का ताला तोड़ घर के अंदर घुसकर घर में रखा जमीन संबंधित कागजात एवं दस्तावेज, सोने चांदी के पुस्तैनी जेवर जेवरात,पीतल का बर्तन एवं नकद 4 लाख रूपए चोरों ने चोरी कर लिया। जिसका लिखित शिकायत थाने में दिया। 

घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच छानबीन किया। तथा आवश्यक जानकारी लिया। 


पुलिस को दिए आवेदन में सचिन कुमार द्वारा बताया गया है कि मैं व मेरे परिवार के अन्य सदस्य घटना के दिन घर में मौजूद नहीं था। मैं पुपरी अपने एक अन्य आवास पर था।‌तभी चोरों ने घटना घटित किया। आवेदन में बताया गया है कि मैं एवं मेरे परिवार के अन्य सदस्य गाजियाबाद में रहकर पढ़ाई करते हैं। इस लिए प्रत्येक महिने में मुझे ही कौरिया रायपुर व पुपरी आना जाना पड़ता है। इन्होंने आशंका व्यक्त किया है कि मैं कौरिया रायपुर अपने आवास पर रहता तो मेरे साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकता था। 


थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल किया तथा जरूरी पुछताछ किया। पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच पड़ताल जारी है।

Post a Comment

0 Comments